ब्रेकिंग महाराष्ट्र राजनीति संपादकीय यवतमाळ बॉलीवुड नौकरी बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक इतर
---Advertisement---

क्या आनेवाली है मंदी? टैरिफ के बीच बड़ा झटका।

On: November 15, 2025 5:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अमेरिका की हालत आज ये हो गई है कि जनवरी से लेकर मार्च तक की उसकी अर्थव्यवस्था 0.3 प्रतिशत खिसककर नीचे आ गई है. पिछले तीन वर्षों में पहली बार ये हाल हुआ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ दुनियाभर में छेड़े गए टैरिफ वॉर की वजह से खुद उनका अपना ही देश इसकी चपेट में आ गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनोमी वाले अमेरिका में आने वाली मंदी की आहट तो नहीं?

अमेरिका की हालत आज ये हो गई है कि जनवरी से लेकर मार्च तक बीते तीन महीने के पहले क्वार्टर के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था 0.3 प्रतिशत खिसककर नीचे आ गई है. पिछले तीन वर्षों के दौरान पहली बार ये हाल देखने को मिला है. अमेरिकी वाणिज्य विभाग की तरफ से जारी अनुमान में बताया गया है.

अमेरिकी इकॉनोमी का बुरा हाल
पहले क्वार्टर में अर्थव्यवस्था की इस धीमी रफ्तार और गिरावट की एक वजह ये भी है कि ट्रंप के टैरिफ के लगने के डर से अमेरिकी कंपनियों ने बाहर से सामानों का खूब आयात किया. जनवरी से मार्च के बीच अमेरिकी जडीपी में गिरावट की तुलना अगर एक साल पहले 2024 से करें तो उस वक्त अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इंपोर्ट करीब 41 प्रतिशत बढ़ गया, जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. उपभोक्ता खर्च में भी तेजी के साथ गिरावट दिखी और ये पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर में रहे 4 प्रतिशत की तुलना में घटकर 1.8 प्रतिशत हो गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment