सीबी के बोर्ड चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड ने इस बात की पुष्टि की है वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है. बता दें कि, इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग की विजेता टीम भाग लेंगी. रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि इसको लेकर बातचीत चल रही है और वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप महिला और पुरुष दोनों के लिए आयोजित किया जाएगा.
T20I वर्ल्ड कप के बाद एक और टी20 वर्ल्ड कप कराने की तैयारी चल रही है, लेकिन इसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं, ये निश्चित नहीं है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड ने दावा है कि टी20 क्रिकेट को और बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है. दुनियाभर में ऐसी कई फ्रेंचाइजी लीग हैं जिसमें काफी खिलाड़ी हिस्सा लेना चाहते हैं. ऐसा ही टूर्नामेंट पहले भी खेला जाता था जिसका नाम चैंपियंस लीग टी20 था. यह टूर्नामेंट काफी सफल भी रहा था, लेकिन थोड़े समय बाद इसे बंद कर दिया गया था.
ईसीबी इस योजना को लेकर उत्साहित
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि इसको लेकर हम बातचीत कर रहे हैं और इसमें कोई भी शक नहीं है कि किसी न किसी समय वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप जरूर खेला जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों के लिए आयोजित होगा. हमारा अगला स्टेप यही होने वाला है.
चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट 2009 से 2014 तक खेला गया था. इस टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा आयोजित कराया गया था, लेकिन 6 सीजन के बाद इसे बंद कर दिया गया. ऑर्गेनाइजर का मानना था कि लोग इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित नहीं है.

