ब्रेकिंग महाराष्ट्र राजनीति संपादकीय यवतमाळ बॉलीवुड नौकरी बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक इतर
---Advertisement---

‘गड़बड़ियों की लिखित शिकायत क्यों नहीं करते?’, आयोग की सख्त टिप्पणी

On: November 15, 2025 5:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से लेख के जरिए लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग ने रविवार को फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चुनाव आयोग से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि यदि राहुल गांधी को लगता है कि मामला बेहद गंभीर है तो उन्हें लिखित में इसकी शिकायत करनी चाहिए।

वह ऐसा क्यों नहीं कर रहे है यह भी दिलचस्प है। वैसे भी उनकी ओर से नए सिरे लगाए गए इन आरोपों को 24 घंटे से अधिक समय हो गया है। चुनाव आयोग को इंतजार है कि लिखित में शिकायत मिले ताकि उसका जवाब दे सके। आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की इस मुद्दे पर गंभीरता का पता इससे भी चलता है कि वे लेख में तो इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताते है लेकिन उन्होंने कभी भी इस मुद्दे पर आयोग से मिलने के लिए समय नहीं मांगा।

पांच राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
यह मुद्दा गंभीर था तो उन्हें आयोग से मिलकर इसे प्रमुखता से रखना चाहिए था। वैसे भी आयोग इन दिनों राजनीतिक दलों के साथ चुनावी मुद्दों पर विमर्श करने में जुटा है। उसकी ओर से हाल ही में सभी छह राष्ट्रीय दलों को अलग-अलग बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कांग्रेस को छोड़कर बाकी अन्य पांचों राजनीतिक दलों के प्रमुखों और शीर्ष पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठकें हो चुकी है।

कांग्रेस के साथ भी उसकी ओर से 15 मई को बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन कांग्रेस ने दूसरी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए बैठक रद कर दिया था। राहुल गांधी के आरोपों के बाद आयोग से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह भी साफ किया है कि राहुल गांधी ने जो मुद्दे अपने लेख में उठाए है उनके जवाब आयोग पहले ही कांग्रेस पार्टी को दे चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment